ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच महिला जख्मी

Published at :22 Mar 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच महिला जख्मी

बाराहाट : थाना क्षेत्र के लीलावरण के समीप भागलुपर-दुमका मुख्य मार्ग पर ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बौंसी से सवारी लेकर बांका जा रही एक ऑटो को लीलावरण के समीप पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी दी. जिसमें ऑटो पर सवार खुशबू देवी, मीना देवी, मछली […]

विज्ञापन

बाराहाट : थाना क्षेत्र के लीलावरण के समीप भागलुपर-दुमका मुख्य मार्ग पर ऑटो व ट्रक की टक्कर में पांच महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बौंसी से सवारी लेकर बांका जा रही एक ऑटो को लीलावरण के समीप पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी दी. जिसमें ऑटो पर सवार खुशबू देवी, मीना देवी, मछली देवी, फूलन देवी एवं सुभद्रा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बांका रेफर कर दिया गया. इधर दुर्घटना के बाद पहुंची बाराहाट पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन