हत्या के आरोपित के घर की हुई कुर्की-जब्ती

Published at :22 Mar 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपित के घर की हुई कुर्की-जब्ती

बेलहर : थाना क्षेत्र के बेला गांव में पुलिस द्वारा हत्यारोपी नेपाली यादव व मोहन यादव के घरों की कुर्की जब्ती मंगलवार को की गयी. दोनों अपने ही गांव के दिलीप यादव हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है, जो कई माह से फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व दिलीप यादव की हत्या […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना क्षेत्र के बेला गांव में पुलिस द्वारा हत्यारोपी नेपाली यादव व मोहन यादव के घरों की कुर्की जब्ती मंगलवार को की गयी. दोनों अपने ही गांव के दिलीप यादव हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है, जो कई माह से फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व दिलीप यादव की हत्या काली मेला देख वापस आने के क्रम में बेला नदी के पास गोली मारकर कर दी गयी थी. जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आयी थी. कुर्की जब्ती पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी महमूद आलम खान के नेतृत्व में की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन