शिक्षक की चाकू घोंप कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

भयगांव निवासी 54 वर्षीय शिक्षक विंदेश्वरी यादव मध्य विद्यालय मंजीरा में कार्यरत थे. शनिवार को उनके अपने गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा. धोरैया : बांका के मध्य विद्यालय मंजीरा में कार्यरत शिक्षक से लूटपाट के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. गोराडीह थाना क्षेत्र के भयगांव निवासी 54 वर्षीय शिक्षक विंदेश्वरी यादव की […]
विज्ञापन
भयगांव निवासी 54 वर्षीय शिक्षक विंदेश्वरी यादव मध्य विद्यालय मंजीरा में कार्यरत थे. शनिवार को उनके अपने गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा.
धोरैया : बांका के मध्य विद्यालय मंजीरा में कार्यरत शिक्षक से लूटपाट के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. गोराडीह थाना क्षेत्र के भयगांव निवासी 54 वर्षीय शिक्षक विंदेश्वरी यादव की लाश धनकुंड थाना क्षेत्र के बरदियाचक गांव से रविवार की अहले सुबह बरामद की गयी. परिजनों के मुताबिक शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद होली के मौके पर वे ऑटो से अपने गांव जा रहे थे. रास्ते में लोदीपुर थाना के जमसी पेट्रोल पंप के समीप ऑटो पलटने से शिक्षक दुर्घटनाग्रस्त हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने ऑटो चालक को इलाज के लिए गरहोतिया ले जाने को कहा. इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा परिजनों को भी सूचना दी गयी थी. लेकिन जब परिजन जमसी पहुंच कर शिक्षक की खोजबीन करने लगे तो उनका कोई अता पता नहीं चल पाया.
रविवार की सुबह धनकुंड थाना क्षेत्र के बरदियाचक गांव से शिक्षक की लाश बेडशीट में लिपटा मिला. शिक्षक का पैंट व कुरता भी उतरा हुआ था. दाहिने सीने के तरफ चाकू से गोदकर शिक्षक की हत्या की गयी है. शिक्षक के पास मौजूद 30 हजार लुटने की भी बात परिजनों ने कही है.
इस बाबत मृतक के पुत्र सौरभ कुमार के फर्द बयान पर धनकुंड थाना में रजौन थाना क्षेत्र के सकहारा निवासी चालक पमपम यादव उर्फ गोलू पिता विभूति यादव सहित तीन चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. सूचना पर धनकुंड थानाध्यक्ष राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




