352 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद

Published at :11 Mar 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
352 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद

गिरफ्तार पांच लोगों को भेजा गया जेल धोरैया : गुरुवार की देर शाम व शुक्रवार की अहले सुबह धोरैया व धनकुंड पुलिस ने 352 पाउच दो सौ एमएल के देसी मशालेदार शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. शुक्रवार की अहले सुबह धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में एएसआइ […]

विज्ञापन

गिरफ्तार पांच लोगों को भेजा गया जेल

धोरैया : गुरुवार की देर शाम व शुक्रवार की अहले सुबह धोरैया व धनकुंड पुलिस ने 352 पाउच दो सौ एमएल के देसी मशालेदार शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. शुक्रवार की अहले सुबह धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में एएसआइ फिरोज खां ने कुरमा बाजार से बाइक पर लदा 250 पाउच देसी मशालेदार शराब के साथ रजौन थाना के अमहारा निवासी प्रसादी मंडल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं धनकुंड थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने गुरुवार की देर शाम बलियास मोड़ के समीप से जुगाड़ गाड़ी पर
लदे 51 पाउच के साथ नवादा बाजार निवासी मनोज राम, चंदन राम तथा बलियास निवासी मो बबलु को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा शुक्रवार की सुबह बाराहाट थाना क्षेत्र के सोनडीहा बभनगामा निवासी दीपक कुमार को धनकुंड पुलिस ने बाइक पर लदे 101 पाउच देसी मशालेदार शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पांचों शराब माफियाओं को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन