बारात से लौट रहे मुखिया को गोलियाें से भूना, मौत

Updated at : 15 Nov 2016 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
बारात से लौट रहे मुखिया को गोलियाें से भूना, मौत

बांका : बिहार के बांका में देर रात अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी. मृतक मुखिया का नाम उपेंद्र मंडल है जो कि जिले के शंभुगंज प्रखंड़ के कामतपुर पंचायत के मुखिया थे. पुलिस नेइसहत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को कब्जे में […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका में देर रात अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाते हुए उसकी हत्या कर दी. मृतक मुखिया का नाम उपेंद्र मंडल है जो कि जिले के शंभुगंज प्रखंड़ के कामतपुर पंचायत के मुखिया थे. पुलिस नेइसहत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मुखिया अपने गांव के बगल के गांव कुन्नथ में शादी समारोह में शामिल होकर पैदल ही अपने घर लौट रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाये हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. जिससेमौके पर ही मौत हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांचमें जुटी है. मृतक लगातार चार बार से चुनाव जीतते हुए पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. मालूम हो कि इससे पहले भी अपराधियों ने मधुबनी में शनिवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन