सीएम नीतीश कुमार आज बांका में

Published at :25 Oct 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार आज बांका में

रजौन के अमहारा हाइस्कूल में सभा को करेंगे संबोधित पॉलिटेक्निक कॉलेज व पीएचइडी विभाग की योजना का करेंगे उद्घाटन भागलपुर-हंसडीहा मार्ग से देवघर के लिए होंगे रवाना बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बांका आयेंगे. रजौन प्रखंड के अमहारा कोतवाली स्थित 35 करोड़ की लागत से बनी नवनिर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज का वे उद्घाटन करेंगे. […]

विज्ञापन

रजौन के अमहारा हाइस्कूल में सभा को करेंगे संबोधित

पॉलिटेक्निक कॉलेज व
पीएचइडी विभाग की योजना का करेंगे उद्घाटन
भागलपुर-हंसडीहा मार्ग से देवघर के लिए होंगे रवाना
बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बांका आयेंगे. रजौन प्रखंड के अमहारा कोतवाली स्थित 35 करोड़ की लागत से बनी नवनिर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज का वे उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा मिनी जलापूर्ति योजना का उद्घाटन व शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से देवघर
सीएम नीतीश कुमार…
के लिए रवाना हो जायेंगे. सीएम हेलीकॉप्टर से दोपहर बाद दो बज कर 10 मिनट पर पटना से बांका के लिए प्रस्थान करेंगे. तीन बज कर 10 मिनट पर अमहारा हाइस्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से कारकेड के साथ तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित नवनिर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज व पीएचइडी विभाग के करीब चार करोड़ 97 लाख की राशि से बनी मिनी जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे. सीएम 20 स्थलों पर स्वीकृत फ्लोराइड ट्रीटमेंट की मिनी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास भी करेंगे.
बाद में अमहारा हाइस्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम चार बज कर 15 मिनट पर सड़क मार्ग से देवघर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. सीएम का कारकेड भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग होते हुए देवघर जायेगा. शाम छह बज कर 30 मिनट पर झारखंड के देवघर परिसदन पहुंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा. कार्यक्रम में सीएम के साथ विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा भी मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन