भागलपुर के व्यवसायी को लूटा छीना झपटी में व्यवसायी को लगी गंभीर चोट

बाराहाट : थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रविवार को भागलपुर के एक प्लास्टिक व्यवसायी से बदमाशों ने बीस हजार रुपये लूट लिये. लूट पाट के दौरान बदमाशों ने व्यवसायी के साथ मारपीट भी की जिससे उसे सिर एवं छाती में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद पास से गुजर रहे राहगिरों ने उसे […]
बाराहाट : थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रविवार को भागलपुर के एक प्लास्टिक व्यवसायी से बदमाशों ने बीस हजार रुपये लूट लिये. लूट पाट के दौरान बदमाशों ने व्यवसायी के साथ मारपीट भी की जिससे उसे सिर एवं छाती में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद पास से गुजर रहे राहगिरों ने उसे इलाज के लिये बाराहाट अस्पताल भेजवाया. अस्पताल में इलाजरत घायल व्यवसायी रूपेश कुमार पिता नरेंद्र जैन ने बताया कि वो भागलपुर के दही टोला कोतवाली थाना के रहने वाले हैं. वहां उनका प्लास्टिक का करोबार है. क्षेत्र में फैले व्यवसाय को लेकर रविवार को ताकादा के लिये पंजवारा गया हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




