पिटाई से गर्भवती महिला की मौत

Published at :14 Oct 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
पिटाई से गर्भवती महिला की मौत

दहेज हत्या. ससुरालवालों पर लगाया आरोप कैथी गांव की प्रीति की उसके ससुराल सौताडीह में निर्मम पिटाई की गयी. इलाज के दौरान आठ माह की गर्भवती की मौत हो गयी. प्रीति के पिता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. बेलहर : ना क्षेत्र के सौताडीह गांव में […]

विज्ञापन

दहेज हत्या. ससुरालवालों पर लगाया आरोप

कैथी गांव की प्रीति की उसके ससुराल सौताडीह में निर्मम पिटाई की गयी. इलाज के दौरान आठ माह की गर्भवती की मौत हो गयी. प्रीति के पिता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था.
बेलहर : ना क्षेत्र के सौताडीह गांव में एक गर्भवती महिला की उसके ससुराल वालों ने निर्मम पिटाई की व उसे मायके पहुंचा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन जब ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतका का पति गब्बर सिंह फरार हो गया. मृतका के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर उसके ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
इसमें बताया गया है कि मंगलवार को मृतका प्रीति देवी को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में ही उसे मोटरसाइकिल से तारापुर पहुंचाकर उसके मायके कैथी गांव के लिए एक ऑटो पर बैठा दिया. ऑटो चालक ने जख्मी प्रीति को उसके मायके में उतार दिया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा कर उसे इलाज के लिए खड़गपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत बुधवार को हो गयी.
तीन गिरफ्तार
उसकी मौत होने के बाद उसके चाचा किशोर कुमार सिंह, भादो सिंह, मनक सिंह, दादी रानी देवी, मामा गोपी राम व मामी सुनीता देवी शव को लेकर बुधवार की देर शाम उसके सुसराल सौताडीह पहुंचे. जहां उसके ससुराल वालों ने पहले उसे पहचानने से इनकार कर दिया. लेकिन जब आसपास के ग्रामीणों द्वारा उसकी पहचाना की गयी बावजूद ससुराल पक्ष मानने से इनकार करते रहे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सास बुधनी देवी, ननद संगीता देवी,
ससुर विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन मौका पाकर आरोपी पति गब्बर सिंह घर से फरार हो गया. मालूम हो कि प्रीति की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी जिसमें उन्हें आठ माह का गर्भ भी था. मृतका के पिता मनोज सिंह बहुत ही गरीब हैं जो रोजी रोटी के लिए पंजाब में मजदूरी करते हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ससुराल पक्ष हमेशा दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करता था. अंत में उनकी हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन