बाइक चालक के साथ मारपीट

Published at :13 Oct 2016 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चालक के साथ मारपीट

बांका : शहर के पुरानी बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह एक मोटरसाइकिल चालक को लपटोलिया गांव से निशान लेकर शहर आये लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. बताया जा रहा कि मुसलिम समुदाय के लोग सुबह में निशान लेकर शहर आया था. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल चालक ढाकामोड़ की ओर से […]

विज्ञापन

बांका : शहर के पुरानी बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह एक मोटरसाइकिल चालक को लपटोलिया गांव से निशान लेकर शहर आये लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. बताया जा रहा कि मुसलिम समुदाय के लोग सुबह में निशान लेकर शहर आया था. इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल चालक ढाकामोड़ की ओर से जा रहा था.

जैसे ही मोटर साइकिल चालक बस स्टैंड के समीप पहुंचा कि एक बच्च आगे दौड़ गया. जिसे बचाने के क्रम में उक्त चालक अपनी गाड़ी का संतुलन खोकर बीच सड़क पर गिर गया. गिरने के साथ ही निशान के साथ आये लोगों ने युवक की पिटाई करने लगा. इस घटना को देख आस-पास के लोग दौड़े और मोटर साइकिल चालक को उठाया. भीड़ देख कर उक्त सभी लोग निशान लेकर भाग निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन