सड़क हादसे में युवक की मौत

Published at :09 Oct 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

दुखद. नशे की हालत में युवक रात में घुम रहा था, घर में छाया मातम क्षेत्र के लखपुरा गांव में बीती देर रात नशे की हालत में घूम रहे एक युवक की मौत वाहन की ठोकर लगने से हो गयी. पंजवारा : परिजनों के मुताबिक मृतक मोनू सिंह पेशे से ऑटो चालक था, जो रोज […]

विज्ञापन

दुखद. नशे की हालत में युवक रात में घुम रहा था, घर में छाया मातम

क्षेत्र के लखपुरा गांव में बीती देर रात नशे की हालत में घूम रहे एक युवक की मौत वाहन की ठोकर लगने से हो गयी.
पंजवारा : परिजनों के मुताबिक मृतक मोनू सिंह पेशे से ऑटो चालक था, जो रोज की तरह शाम को ऑटो चला कर घर वापस आ रहा था. इस दौरान लखपुरा चौंक पर नशे की अधिकता के कारण वो गोड‍्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर गिर पड़ा. जिसके बाद रात गहरी होने के कारण मार्ग से गुजर रहे वाहन की ठोकर से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
बाद में कुछ स्थानीय युवकों ने घर में सूचना भेजी. जिसके बाद परिजनों ने उसे घर लाया. अफरा-तफरी के माहौल में परिजन सुबह होने का इंतजार करने लगे, लेकिन इस बीच तड़के युवक की हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकार बताते हैं कि युवक के पिता की भी मौत सड़क दुर्घटना में कुछ समय पूर्व हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन