मेरे पति मेरे लिये थे देवता ...

पंजवारा : सड़क दुर्घटना में हुए ऑटो चालक मोनू सिंह की पत्नी को घर वालों के साथ आस पड़ोस की महिलाएं संभालने में जुटी हुई थी. लोग उसे ढांढ़स बंधा रहे थे. हालांकि महिलाएं खुद अपनी आंसू नहीं रोक पा रही थी. जानकारी के मुताबिक युवक ने आज से सात साल पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह […]
पंजवारा : सड़क दुर्घटना में हुए ऑटो चालक मोनू सिंह की पत्नी को घर वालों के साथ आस पड़ोस की महिलाएं संभालने में जुटी हुई थी. लोग उसे ढांढ़स बंधा रहे थे. हालांकि महिलाएं खुद अपनी आंसू नहीं रोक पा रही थी. जानकारी के मुताबिक युवक ने आज से सात साल पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था.
जिसमें एक पांच साल और एक दो माह का पुत्र है. हालांकि युवक को जानने वाले बताते हैं कि वो गलत शोहबत में शराब का इतना आदी हो चुका था कि कई स्थानीय लोगों के साथ-साथ अपनी पत्नी के साथ भी आये दिन मारपीट और गाली गलौज करना उसके लिये आम बात हो चुकी थी. लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी सुहाग आखिर सुहाग होता है. रोते रोते बेसुध आरती लोगों से कह रही थी कि अब कैसे जिंदगी गुजरेगी. जैसा था आखिर मेरा पति मेरे लिये देवता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




