बांका की मुख्य सड़कें होंगी चकाचक विभाग मुस्तैद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग का 34 किमी निर्माण हुआ पूरा फिलहाल सात मीटर चौड़ी बनायी जा रही है सड़क बाद में इसे दस मीटर चौड़ा करने की है बात पुल-पुलियों की भी बढ़ायी जा रही है चौड़ाई विभाग द्वारा जिले में अौर पांच सड़कों का होना है निर्माण बांका : बांका के रेलवे विस्तारीकरण के बाद […]
विज्ञापन
भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग का 34 किमी निर्माण हुआ पूरा
फिलहाल सात मीटर चौड़ी बनायी जा रही है सड़क
बाद में इसे दस मीटर चौड़ा करने की है बात
पुल-पुलियों की भी बढ़ायी जा रही है चौड़ाई
विभाग द्वारा जिले में अौर पांच सड़कों का होना है निर्माण
बांका : बांका के रेलवे विस्तारीकरण के बाद यहां की सभी प्रमुख सडकों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है़. अब जिले की मुख्य सड़कों सहित सभी संपर्क सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है़. इसके तहत धोरैया पथ प्रमंडल द्वारा संचालित जिले के एसएच 19 हंसडीहा-भागलपुर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य में गति देने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है़. 07 मीटर चौड़ी इस सड़क को विभाग ने हर हाल में मई 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है़. मालूम हो कि विगत कई वर्षों से यह मार्ग इतना जर्जर था
कि इस सड़क से होकर यात्रा करने से लोग परहेज करने लगे थे़. सड़क का कहीं अता-पता नहीं रह गया था़. इस मार्ग के सभी बड़े वाहने दूसरे मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाते थे.
52 करोड़ की राशि से बन रही है मुख्य सड़क: इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलित राशि करीब 52 करोड़ की है़ एजेंसी टॉपलाइन कंस्ट्रक्सन को करीब 45 किलोमीटर तक सड़क निर्माण एवं सड़क के दोनों सिरे पर मिट्टी भराई करनी है़ अब तक रजौन प्रखंड के कुछ भाग को छोड़ कर 34 किलोमीटर सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया है़ जगदीशपुर-सन्हौला मार्ग का कार्य प्रगति पर है़ इस सड़क का संपूर्ण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण एजेंसी को अगले 05 वर्ष तक रखरखाव करना है़ विदित हो कि आगे चल कर यह मार्ग एनएच में तब्दील हो जाएगा और यह सड़क 10 मीटर चौड़ी हो जायेगी़ इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने अभी से ही मार्ग में पड़ने वाले सभी पुल-पुलियों की चौड़ाई में वृद्वि की है़
विभाग द्वारा किन-किन सड़कों का कराया जा रहा है निर्माण: मुख्य सड़क के अलावा पथ प्रमंडल धोरैया द्वारा एमडीआर की 15 किलोमीटर लंबी व 5़5 मीटर चौडी पुनसिया-धोरैया पथ का निर्माण कराया जा रहा है़ इस पथ की प्राक्कलित राशि 23 करोड़ है़ जो कार्य सड़क एजेंसी आईपीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है़ इसके अलावा विभाग द्वारा 65 किलोमीटर की पांच अन्य सड़क बनायी जा रही है़ इसमें एसएच 84 पंजवारा से धोरैया, एसएच 85 धोरैया से संहौला,
एमडीआर के इंगलिशमोड़ से पुनसिया व बौंसी से विक्रमपुरमोड मार्ग शामिल है़ इसकी कार्य एजेंसी एसके इंटरप्राइजेज है़ 22 करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त सड़क को 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है़ इसके अलावा विभाग ने इंटरमीडिएट सड़क निर्माण के लिए मंहगामा से धोरैया व बौंसी से चांदन डेम रोड के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया है़ स्वीकृति के बाद इन सड़कों पर भी शीघ्र कार्य शुरू कराया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




