सोनू व सागर लौटे घर, चंदन लापता

Published at :06 Oct 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
सोनू व सागर लौटे घर, चंदन लापता

रहस्य. चंदन का अब तक नहीं मिला है कोई सुराग, चिंतित हैं परिजन पिछले बीस दिनों के दौरान कटोरिया बाजार से तीन युवक रहस्यमय ढंग से लापता हुए. इनमें से दो युवक सोनू सिंह मंगलवार की देर शाम व सागर भारती बुधवार को सकुशल घर पहुंच गये हैं. जबकि एक सप्ताह से लापता चंदन सिंह […]

विज्ञापन

रहस्य. चंदन का अब तक नहीं मिला है कोई सुराग, चिंतित हैं परिजन

पिछले बीस दिनों के दौरान कटोरिया बाजार से तीन युवक रहस्यमय ढंग से लापता हुए. इनमें से दो युवक सोनू सिंह मंगलवार की देर शाम व सागर भारती बुधवार को सकुशल घर पहुंच गये हैं. जबकि एक सप्ताह से लापता चंदन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.
कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मी जयप्रकाश सिंह का पुत्र सोनू सिंह जो ऑटो चलाने का काम करता है. वह सोमवार की देर शाम तक घर नहीं लौटा.
जब चिंतित पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो उसने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है. पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. फिर करीब एक घंटे बाद सोनू ने अपने पिता को कॉल कर पूछा कि कितना तक रुपये का इंतजाम हो सकता है. इसके साथ ही उसने अपने मोबाइल पर तीस रुपये का रिचार्ज भी कराया.
देर रात्रि पीड़ित पिता ने कटोरिया पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करते हुए छानबीन शुरू की, तो अपहृत सोनू की ऑटो सूइया ओपी क्षेत्र के छिंड़ा गांव के पास पलटी हुई हालत में मिली. इधर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक सोनू के मोबाइल से अनजान व्यक्ति कॉल कर फिरौती मांगता रहा. शाम साढ़े छह बजे करीब कथित रूप से अपहृत सोनू सकुशल घर भी लौट आया. उसने बताया कि उसे मंगलवार को दिन के करीब दो बजे ही छोड़ दिया गया था.
सोनू के अनुसार सोमवार को तीन अज्ञात युवकों ने सिताने गांव के लिए ऑटो रिजर्व किया था. वहां से जबरन हरदिया-पड़रिया जंगल क्षेत्र के ले जाकर कब्जे में ले लिया. सोनू की रिहाई पुलिसिया दबिश है या फिर सिर्फ पिता से मोटी रकम की वसूली के लिए अपहरण का नाटक रचा गया था. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही है जांच-पड़ताल
रांची से घर आया सागर भारती
गत 14 सितंबर को ही एडमिट कार्ड लाने के नाम पर घर से पटना पहुंच कर रहस्यमय ढंग से लापता हुआ सागर भारती भी बुधवार को सकुशल घर पहुंच गया है. उसके पिता शीतला गुप्ता उसे रांची से लेकर घर लौटे हैं. परिजनों ने इस मामले में विस्तृत जानकारी देने की बजाय सिर्फ इतना बताया कि सागर घूमने चला गया था, जो लौट आया है. इससे पहले लापता सागर के पिता ने गत 22 सितंबर को पटना के कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया था.
चंदन सिंह का नहीं मिल रहा सुराग
कटोरिया बाजार के सूइया रोड निवासी स्व रामानंद सिंह के लापता छोटे पुत्र चंदन सिंह का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है. दिन बीतने के साथ-साथ परिजनों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. ज्ञात हो कि घटना के संबंध में लापता चंदन की पत्नी सपना कुमारी ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि गत 27 सितंबर को ही चंदन घर में बाइक रख कर देर रात या अगली सुबह लौट आने की बात भाभी गुंजा देवी को कह कर गया था. चूंकि उस दिन पत्नी सपना कुमारी अपने मायके में ही थी. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि लापता चंदन का पता लगाने के लिए गहन छानबीन जारी है.
सोनू ने बताया कि सोमवार को तीन अज्ञात युवकों ने मुझे हरदिया-पड़रिया जंगल ले जाकर कब्जे में लिया
सागर के परिजनों ने बताया कि वह घूमने गया था, जो लौट आया है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन