आज होगा औपबंधिक मेधासूची का प्रकाशन

बांका : जिले में मैट्रिक व इंटर शिक्षकों के नियोजन के लिए जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिक्षक नियोजन पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अंतर्गत विभिन्न निर्णय लिये गये. बुधवार को औपबंधिक मेधा सूची का बांका वेबसाइट पर प्रकाशन कर दिया जायेगा. 6 से 20 […]
बांका : जिले में मैट्रिक व इंटर शिक्षकों के नियोजन के लिए जिला परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिक्षक नियोजन पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अंतर्गत विभिन्न निर्णय लिये गये. बुधवार को औपबंधिक मेधा सूची का बांका वेबसाइट पर प्रकाशन कर दिया जायेगा. 6 से 20 अक्तूबर तक त्रुटि सुधार के लिए दावा आपत्ति ली जायेगी. दावा आपत्ति का निष्पादन 21 से 27 अक्तूबर तक का समय रखा गया है.
दावा आपत्ति के निष्पादन के बाद अंतिम सूची 31 अक्तूबर को प्रकाशित की जायेगी. अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 2 नवंबर से 6 नवंबर तक किया जायेगा. सत्यापन के बाद रिक्ति के अनुसार अंतिम प्रकाशन 9 नवंबर को होगा. खास यह कि विभाग द्वारा आरक्षण रोस्टर अभी भी प्रक्रिया में हैं. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर डीडीसी प्रदीप कुमार, स्थापना के डीपीओ मो मोकित, जिला कल्याण पदाधिकारी मिथलेश कुमार व मनोनीत सदस्य एसएसए के डीपीओ शाश्वतानंद झा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




