भलजोर चेक पोस्ट पर नौ लीटर शराब जब्त, पांच गिरफ्तार

बांका : उत्पाद विभाग ने सर्च अभियान में भलजोर चेक पोस्ट से करीब 9 लीटर शराब बरामद करते हुए 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक असरफ जमाल ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान 4 बोतल 750 एमएल, 375 एमएल की 15 बोतल एवं 80 एमएल की […]
बांका : उत्पाद विभाग ने सर्च अभियान में भलजोर चेक पोस्ट से करीब 9 लीटर शराब बरामद करते हुए 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक असरफ जमाल ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान 4 बोतल 750 एमएल, 375 एमएल की 15 बोतल एवं 80 एमएल की एक बोतल विदेश शराब जब्त की है.
भागलपुर निवासी विकास मंडल झारखंड से शराब ला रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं विभाग ने दारू पीकर आने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया. इसमें बांका के शिवम कुमार, गिरीश सिंह, दुमका के वासुदेव राउत, मधेपुरा के भोला यादव शामिल हैं. यह कार्रवाई अवर निरीक्षण समरजीत सिंह व समर सिंह द्वारा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




