नीतीश राज में अपराधियों को सरकार का संरक्षण : गिरिराज

बांका : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बांका पहुंचे गिरिराज सिंह ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश सरकार के राज में लोगों में भय है वहीं दूसरी ओर अपराधियों का हौसला बुलंद हो गया है. गिरिराज ने कहा कि […]
बांका : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बांका पहुंचे गिरिराज सिंह ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश सरकार के राज में लोगों में भय है वहीं दूसरी ओर अपराधियों का हौसला बुलंद हो गया है. गिरिराज ने कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते अपराधी आये दिन हत्या, अपहरण जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कुछ महीनों के भीतर डेढ़ हजार हत्या हुई है और साथ ही रंगदार अधिकारियों और न्यायिक पदाधिकारियों से भी रंगदारी मांग रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरिराज सिंह ने नीतीश के पूर्ण शराबबंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे राज्य में शराब की बिक्री नेताओं और पदाधिकारियों के संरक्षण में हो रही है. गिरिराज ने सभी नागरिकों के लिये समान कानून को लेकर विधि आयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश में समाजिक समरसता बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










