फलों के भाव में आयी तेजी

Published at :07 Apr 2016 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
फलों के भाव में आयी तेजी

फलों के भाव में आयी तेजी बांका. नवरात्र के माहौल को देखते हुए बाजार में फलों के दाम एकाएक काफी बढ़ गये हैं. वैसे भी तेज धूप और भीषण गरमी में फलों की कीमत में उछाल ला दिया है. लेकिन शुक्रवार से शुरु हो रहे चैती नवरात्र की वजह से बाजार में फलों की भरपूर […]

विज्ञापन

फलों के भाव में आयी तेजी बांका. नवरात्र के माहौल को देखते हुए बाजार में फलों के दाम एकाएक काफी बढ़ गये हैं. वैसे भी तेज धूप और भीषण गरमी में फलों की कीमत में उछाल ला दिया है. लेकिन शुक्रवार से शुरु हो रहे चैती नवरात्र की वजह से बाजार में फलों की भरपूर आमद के बावजूद सेब, केला, अंगूर, नारंगी आदि के भाव अचानक बढ़ा दिये गये हैं. इससे व्रत के नाम पर लोगों की जेब ढीली हो रही है. ——————–हत्यारोपी को उम्रकैद की सजाबांका. हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एसके सिंह की अदालत ने एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी है. अभियोजन पक्ष के अनुसार 14 मार्च 2010 को लखपुरा पंजवारा निवासी सुबोध मांझी द्वारा अपनी ही पत्नी को घर में बंद कर पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप था. इस मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त सुबोध मांझी को दोषी पाते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा मुकर्रर की. ——————दुर्घटना में बाइक सवार जख्मीबांका. बांका सदर थाना क्षेत्र के बेलहर रोड स्थित दुधारी चौंक के पास बिजली के पोल में धक्का मार कर एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना बुधवार की है. हालांकि गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद युवक बाइक लेकर आगे निकल गया. जिससे उसकी पहचान नहीं हो पायी. ————-शॉट सर्किट से फसल जल कर नष्टबांका. बेलहर क्षेत्र के कुमरैल गांव स्थित बहियार में लटक रही हाई वोल्टेज बिजली तार में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी. जिससे करीब एक बिगहा क्षेत्र में लगी गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार बहियार में बिजली तार काफी दिनों से लटक रहा था. लेकिन विभाग को सूचना देने के बाद भी इसे नहीं हटाया गया. जिससे यह हादसा हुआ. ————बाइक चोर गिरोह सक्रिय बांका. बांका शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सक्रिय बाइक चोरों के एक गिरोह ने शहरवासियों की नींद उड़ा कर रख दी है. पिछले एक माह के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से आधे दर्जन से ज्यादा बाइक की चोरी हो चुकी है. इन मामलों की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करायी गयी है. लेकिन गिरोह का उद्भेदन अब तक नहीं हो पाया है. लोग कहीं निकलने पर बाइक की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं. —————-कमला आडवाणी के निधन पर शोक व्यक्तबांका. पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि स्व. कमला आडवाणी बेहद नेक दिल इंसान थीं. उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत पीड़ा हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. इधर विधायक रामनारायण मंडल सहित अजय दास, केदार सिंह, दिगंबर यादव, अनिल सिंह, मनोज यादव, रंजीत यादव, विकास सिंह, जयशंकर चौधरी, मुकेश सिंह, हरेकृष्ण पांडेय आदि ने भी कमला आडवाणी के निधन पर शोक व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन