बिजली की चिनगारी से लाखों की फसल जली

Published at :07 Apr 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली की चिनगारी से लाखों की फसल जली

गिद्धौर : प्रखंड क्षेत्र के कैराकदो गांव के अड़बारी बहियार में बुधवार दोपहर बिजली तार से निकले चिनगारी की चपेट में आने से लाखों रुपये मूल्य के गन्ना व गेहूं की फसल जल कर राख हो गया.जानकारी के अनुसार उक्त बहियार से गुजर रहे 440 वोल्ट के तार के आपस में सटने के उपरांत तार […]

विज्ञापन

गिद्धौर : प्रखंड क्षेत्र के कैराकदो गांव के अड़बारी बहियार में बुधवार दोपहर बिजली तार से निकले चिनगारी की चपेट में आने से लाखों रुपये मूल्य के गन्ना व गेहूं की फसल जल कर राख हो गया.जानकारी के अनुसार उक्त बहियार से गुजर रहे 440 वोल्ट के तार के आपस में सटने के उपरांत तार के टूटकर गिर जाने से खेत में आग लग गई. जिसमें लगभग आधा दर्जन किसानों के खेत में लगी गेहूं व गन्ना की फसल जलकर राख हो गयी. अगलगी की सूचना पाते ही किसानों के बीच कोहराम मच गया.

किसान सपरिवार दौड़ कर अपने फसल को देखने को मजबूर हो गये.किसानों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. लेकिन देर से पहुंचने के कारण अग्निशमन वाहन किसानो के फसल को जलने से नहीं बचा सका. इस अगलगी में कैराकादों गांव के उमेश मंडल के 5 कट्ठा, जलधर मंडल के डेढ़ बीघा में लगा गन्ना की फसल, रामचन्द्र मंडल के 15 क ट्ठा, रंजीत मंडल एवं मिथिलेश मंडल के 5-5 क ट्ठा में लगा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया.

घटना को लेकर पीडि़त किसान की हालत दयनीय था.लोगों के मुख से बरबस निकल रहा था कि अगलगी में हम दान- दाना को मोहताज हो गये. घटना को लेकर किसानों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग किया है.

अलीगंज से प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को अलीगंज प्रखंड के कैयार पंचायत के कैयार गांव में अचानक आग लग गई जिससे लाखो कि संपत्ति जलकर राख हो गया जानकारी के अनुसार अंधेरी सिंह उर्फ अनुज सिंह,विजय सिंह के घर में अचानक आग लग गई जिससे घर में तीन बकरी 100 बोझा अरहर बीस बोझा चना 10 बोझा सरसो 20 हजार बिचाली घर में रखे खाद समाग्री कपड़ा आदि जल कर राख हो गया. आग की सूचना पाकर सैकड़ो ग्रामीण पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग अपना विकराल रूप ले चुका था. ग्रामीणो के काफी मशक्कत कर रहे थे.
तब तक अग्नि समन वाहन पहुंचने के बाद आग को पुरी तरह से बुझाया जा सका. क्योंकि गांव के बीचो बीच घटना होने के कारण और भी घर हताहत ना हो इसको लेकर ग्रामीण काफी चिंतित थे घटना की सूचना अंचलाधिकारी एवं सिकंदरा थाना को दे दिया गया. मौके पर पर पैक्स अध्यक्ष पप्पु सिंह,मुखिया ललन सिंह ,जिला परिषद उम्मीदवार शशिशेखर सिंह उर्फ मुन्ना जी की पत्नी शीलु देवी,सरपंच संजय कुमार ,समाज सेवी बुलबुल कुमार उर्फ चन्द्रशेखर पहुंच कर हर संभव सरकारी सहायता दिलाये जाने की बात कही इधर सिकन्दरा पुलिस को सूचना दे दी गई है.
वहीं चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के कोल्हाना गांव मे मंगलवार की रात्रि अचानक आग लग जाने एक घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार कोल्हाना गावं निवासी उदीत महतो के घर में अचानक रात्रि में आग लग गया जिससे घर में रखे अनाज कपड़ा,तथा बकरी एवं दो खस्सी जलकर राख हो गया ग्रामीणो के सहयोग पर आग पर काबु पा लिया गया उक्त आश्य की सूचना अलीगंज सीओ को दे दी गई हैं आग लगने का कारण अभी तक नही पता चल सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन