कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से हराया

Published at :06 Apr 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से हराया

कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से हराया कटोरिया. प्रखंड के ग्राम पंचायत कटोरिया अंतर्गत राजबाड़ा गांव के मैदान पर राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को एक मैच हुआ. जिसमें कठौन टीम का मुकाबला भैरोगंज टीम से हुआ. मैच में कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत […]

विज्ञापन

कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से हराया कटोरिया. प्रखंड के ग्राम पंचायत कटोरिया अंतर्गत राजबाड़ा गांव के मैदान पर राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को एक मैच हुआ. जिसमें कठौन टीम का मुकाबला भैरोगंज टीम से हुआ. मैच में कठौन ने भैरोगंज को 24 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर भैरोगंज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 14 ओवर के मैच में कठौन टीम ने सभी विकेट खोकर 132 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए भैरोगंज की टीम अंतिम गेंद पर 108 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ दि मैच का खिताब कठौन टीम के सोहन कुमार को दिया गया. उसने चार विकेट लिये और 9 रनों का सहयोग भी किया. मैच में अंपायर की भूमिका कपिलदेव वर्णवाल व शैलेश कुमार ने निभायी. जबकि स्कोरिंग सुमित पांडेय व बिट्टू शर्मा ने किया. आयोजन को सफल बनाने में बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, बैजू शर्मा, अमित पांडेय, रितेश, गुरुदेव, चंदन आदि सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन