अग्निकांड में जल गया गरीब का आशियाना

अग्निकांड में जल गया गरीब का आशियाना फोटो 6 बीएएन 65 पीड़ित गृहस्वामी व उसके परिजनप्रतिनिधि4कटोरिया ग्राम पंचायत कटोरिया के कुरावा स्थित किशनगंज धर्मशाला के सामने बुधवार की दोपहर अग्निकांड में एक गरीब का आशियाना जल गया. घर के सामने स्थित बिजली के पोल में अचानक हुए शॉट-सर्किट से भूषण पुझार के फूस के घर […]
अग्निकांड में जल गया गरीब का आशियाना फोटो 6 बीएएन 65 पीड़ित गृहस्वामी व उसके परिजनप्रतिनिधि4कटोरिया ग्राम पंचायत कटोरिया के कुरावा स्थित किशनगंज धर्मशाला के सामने बुधवार की दोपहर अग्निकांड में एक गरीब का आशियाना जल गया. घर के सामने स्थित बिजली के पोल में अचानक हुए शॉट-सर्किट से भूषण पुझार के फूस के घर पर चिनगारी गिरने से घर में आग लग गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर तुरंत काबू पाया गया, जिससे बगल के लगभग आधा दर्जन घरों को जलने से बचाया जा सका. इस घटना में लगभग पच्चीस हजार रुपये से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ. घटना की जानकारी के बाद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निकांड का जायजा लिया. पीड़ित गृहस्वामी ने उचित मुआवजा भी देने की मांग अंचलाधिकारी से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










