क्या मत्स्यगंधा जलाशय भी इतिहास में हो जाएगा दफन?

क्या मत्स्यगंधा जलाशय भी इतिहास में हो जाएगा दफन? बैजनाथपुर पेपर मिल और बंगाली बाजार ओवरब्रिज पहले से पड़ा है खटाई में चार वर्ष पूर्व सीएम ने की थी घोषणा, जनप्रतिनिधि नहीं उठाते आवाजप्रतिनिधि4सहरसा मुख्यालयबैजनाथपुर पेपरमिल और बंगाली बाजार ओवरब्रिज के पीछे-पीछे जिले का एकमात्र रमणीक पर्यटक स्थल मत्स्यगंधा भी चल चुका है. अब लोगों […]
क्या मत्स्यगंधा जलाशय भी इतिहास में हो जाएगा दफन? बैजनाथपुर पेपर मिल और बंगाली बाजार ओवरब्रिज पहले से पड़ा है खटाई में चार वर्ष पूर्व सीएम ने की थी घोषणा, जनप्रतिनिधि नहीं उठाते आवाजप्रतिनिधि4सहरसा मुख्यालयबैजनाथपुर पेपरमिल और बंगाली बाजार ओवरब्रिज के पीछे-पीछे जिले का एकमात्र रमणीक पर्यटक स्थल मत्स्यगंधा भी चल चुका है. अब लोगों ने इसके दिन बहुरने की भी सारी उम्मीदें छोड़ दी है. अब जब सरकार ने भी मत्स्यगंधा जलाशय के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को वापस कर दिया है तो वे सरकार की अकर्मण्यता से पहले बीते दस वर्षों के बीच के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हर कदम पर फेल्योर बता रहे हैं. कहते हैं कि रेवड़ी की तरह सांसद व विधायक योजना बांटने वाले ये सफेदपोश नक्शे पर सहरसा के महत्व को उभारने की बजाय लोप करने में लगे रहे. लालू से लेकर नीतीश तक ने की थी प्रशंसासाल 1997 में जिले के डीएम टीएन लाल दास के प्रयास से जिले के विकास योजनाओं की 54 लाख रुपये की राशि से बनायी गई मत्स्यगंधा जलाशय परियोजना का उद्घाटन राज्य सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने किया था. अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने परियोजना पर प्रसन्नता जताते कहा था कि बिहार के सभी जिलों में ऐसी परियोजना विकसित की जाएगी. साल 2012 में तीन दिवसीय सेवायात्रा के क्रम में सुबह की सैर करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सके. झील की दुर्दशा देख उन्होंने तत्काल इसके सौंदर्यीकरण का प्राक्कलन बनाने का आदेश दिया और घोषणा की कि मत्स्यगंधा का स्वरूप पहले से भी बेहतर होगा. लेकिन इस बात को भी चार साल गुजर गए, झील में कुदाल तक नहीं चल सका है. मनोरम पर्यटक स्थल झा मत्स्यगंधानिर्माणकाल से अगले तीन वर्षों तक मत्स्यगंधा की खुबसूरती व रमणीयता अपने चरम पर था. यहां दूर-दूर से लोग घुमने आते थे. डेढ़ किलोमीटर लंबी व आधी किलोमीटर चौड़ी झील में हो रही वोटिंग का लुत्फ उठाते थे. झील के चारों ओर बनाए गए परिक्रमा पथ पर टहलने वालों की भीड़ बनी रहती थी. चारों ओर लगाए गए मूल्यवान व छायेदार वृक्षों के नीचे बने बेंच पर बैठना लोगों को अच्छा लगता था. पिकनिक स्पॉट के रूप से विकसित हो चुके मत्स्यगंधा में बच्चों की टोली की भीड़ लगी रहती थी. यहां फिल्मों की भी शूटिंग शुरू हो चुकी थी. इस लोकेशन पर कई गीत व नृत्यों को भी फिल्माया जा चुका है. जलाशय की अत्यंत खुबसूरती के कारण ही तत्कालीन सरकार ने झील के किनारे थ्री स्टार होटल कोसी विहार का निर्माण कराया था. आखिर क्या होगा जिले का?बड़ी रेल लाईन के उद्घाटन के बाद जिले में दूसरा कोई भी विकास का काम नहीं हो सका है. थोड़ी सी राशि के लिए 40 वर्षों से बैजनाथपुर पेपर मिल चालू नहीं हो सका है. अब तो यहां के नेता उस मिल परिसर में एम्स खोलने की सरकार से मांग तक चुके हैं. नेताओं के जाल में ही 19 वर्षों से बंगाली बाजार में प्रस्तावित, स्वीकृत व तीन-तीन बार शिलान्यास के बाद भी ओवरब्रिज भी फंसा है. अब इन दोनों परियोजनाओं के पीछे-पीछे मत्स्यगंधा जलाशय भी चल पड़ा है. लगभग 15 वर्षों से मत्स्यगंधा झील भी जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा में है. साल 2005 से लेकर 2015 तक के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने इसे मुद्दा बनाया. लेकिन जीत कर जाने के बाद इसके दिन बहुरने का कोई प्रयास नहीं किया. राजनीतिक लापरवाही का नतीजा सामने है कि मत्स्यगंधा जलाशय भी इतिहास में दफन होता जा रहा है. फोटो- मत्स्यगंधा 3 व 4- मत्स्यगंधा झील को दफन करने में लगी है निर्मोही सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










