इलाज के नाम पर ठगी, बच्चे की मौत

Published at :06 Apr 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज के नाम पर ठगी, बच्चे की मौत

बौंसी : 21 वीं सदी में आज भी लोग झाड़फूंक और बाबाओं के चक्कर में फंस कर ठगी का शिकार हो रहे हैं. और अपनी जान से हाथ गंवा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण बौंसी थाना क्षेत्र के बाबुडीह गांव का है. इस टोले के कैलाश मंडल के छह माह का पोता मोहित कुमार की […]

विज्ञापन

बौंसी : 21 वीं सदी में आज भी लोग झाड़फूंक और बाबाओं के चक्कर में फंस कर ठगी का शिकार हो रहे हैं. और अपनी जान से हाथ गंवा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण बौंसी थाना क्षेत्र के बाबुडीह गांव का है. इस टोले के कैलाश मंडल के छह माह का पोता मोहित कुमार की मौत पिछले बुधवार को हो गयी. और तो और डहुआ गांव निवासी तांत्रिक मो वसीर मस्तान ने शर्तिया इलाज करने के नाम पर पीड़ित से दस हजार की ठगी भी कर ली. मृतक के पिता अनिल मंडल की मानें ,तो नवजात को सर्दी, खांसी और बुखार था. उसका इलाज बौंसी के चिकित्सक के यहां किया जा रहा था.

बच्चा पिछले 15 दिनों से बीमार था. गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि डहुआ गांव स्थित मो वसीर मस्तान ओझा है, जो झाड़ फूंक के साथ शर्तिया इलाज भी करता है. जहां पर वह अपने बच्चे को ले गया तो तांत्रिक ने बताया कि इस बच्चे पर प्रेत का साया है इसके लिए तुम्हारे घर को तांत्रिक क्रिया से बंधवाना पडे़गा.

इसके लिए दस हजार की राशि लगेगी. अनपढ़ परिवार ने बच्चे की खातिर उसकी बात मान ली और पिछले रविवार को उसने आकर उसके घर को बांध दिया. वहीं बुधवार की सुबह उसके बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें. जब इसकी जानकारी उसने तांत्रिक को दी एवं अपने दिये रुपये वापस मांगा, तो तांत्रिक के परिजन पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने तक को उतारू हो गये. इस बाबत पीड़ित परिवार की तरफ से बौंसी थाना में आवेदन देकर तांत्रिक को कड़ी सजा दिलवाने और रुपया वापस दिलवाने की गुहार लगायी गयी है. थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने कहा है कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन