पेंशन राशि लेने उमड़ी लाभुकों की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

188 लाभुकों के बीच बांटे गये तीन लाख 36 हजार कटोरिया : महीनों से लंबित पेंशनधारियों के बीच मंगलवार से पंचायत भवनों में शिविर आयोजित कर पेंशन राशि का वितरण कराया गया. ग्राम पंचायत कटोरिया के अलावा बसमत्ता, जयपुर आदि पंचायत भवनों में पेंशन राशि का वितरण प्रखंड मुख्यालय द्वारा गठित टीम द्वारा कराया जा […]
विज्ञापन
188 लाभुकों के बीच बांटे गये तीन लाख 36 हजार
कटोरिया : महीनों से लंबित पेंशनधारियों के बीच मंगलवार से पंचायत भवनों में शिविर आयोजित कर पेंशन राशि का वितरण कराया गया. ग्राम पंचायत कटोरिया के अलावा बसमत्ता, जयपुर आदि पंचायत भवनों में पेंशन राशि का वितरण प्रखंड मुख्यालय द्वारा गठित टीम द्वारा कराया जा रहा है.
ग्राम पंचायत कटोरिया में पहले दिन कुल 188 लाभुकों के बीच 5 लाख 36 हजार 200 रुपये बांटे गये. पंचायत सचिव कृष्ण कुमार, विकास मित्र सुनीता कुमारी, शिक्षक मो शाहजहां, टोला सेवक प्रदीप चौधरी, विनेश चौधरी आदि ने व्यवस्थित ढंग से पेंशनधारियों के बीच राशि का वितरण किया. बीडीओ प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के अन्य पंचायतों में रोस्टर के मुताबिक पेंशन राशि वितरण हेतु तिथि का निर्धारण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










