शराब बंदी. जिले के िवभिन्न थाना पुलिस ने भी ली शपथ

Published at :05 Apr 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बंदी. जिले के िवभिन्न थाना पुलिस ने भी ली शपथ

शराब न पीने का िलया संकल्प जिले के विभिन्न थानों में पुलिस पदाधिकारियों ने बलों के साथ शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया. साथ ही शराब न पीने की भी शपथ ली. बांका : शराब बंदी के समर्थन में सोमवार को समुखिया मोड़ स्थित न्यू पुलिस लाईन में पुलिस पदाधिकारी ने सामूहिक […]

विज्ञापन

शराब न पीने का िलया संकल्प

जिले के विभिन्न थानों में पुलिस पदाधिकारियों ने बलों के साथ शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया. साथ ही शराब न पीने की भी शपथ ली.
बांका : शराब बंदी के समर्थन में सोमवार को समुखिया मोड़ स्थित न्यू पुलिस लाईन में पुलिस पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से आजीवन शराब नहीं पीने एवं अन्य लोगों को शराब नहीं पीने देने का संकल्प लिया. इस मौके पर 1534 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी ने एक साथ संकल्प पत्र भर कर आरक्षी अधीक्षक को समर्पित किया. इस मौके पर एसपी डॉ सत्य प्रकाश, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. वहीं बांका थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष अध्यक्ष के नेतृत्व में संकल्प लिया गया. इसमें एसआई,आरक्षी, चौकीदार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन