बढ़ी परेशानी. वाटर सप्लाई बाधित, बिजली की कटौती से बेहाल हुए लोग

Published at :05 Apr 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ी परेशानी. वाटर सप्लाई बाधित, बिजली की कटौती से बेहाल हुए लोग

पानी की किल्लत, मचा हाहाकार कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बिजली व पानी की किल्लत से लोगों में हाहाकार मचा रहा. बाजार के क्षेत्र में वाटर सप्लाई बाधित रहने से लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे, तो भी बढ़ती गर्मी में विभाग द्वारा की जा रही बिजली की कटौती से […]

विज्ञापन

पानी की किल्लत, मचा हाहाकार

कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बिजली व पानी की किल्लत से लोगों में हाहाकार मचा रहा. बाजार के क्षेत्र में वाटर सप्लाई बाधित रहने से लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे, तो भी बढ़ती गर्मी में विभाग द्वारा की जा रही बिजली की कटौती से आमजन त्रस्त रहे.

कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय के पीछे स्थित पीएचइडी विभाग के वाटर टैंक से बाजार क्षेत्र में सप्लाई शुरू करने के दौरान ही सोमवार की सुबह स्पलैंडल टूट गया. परिणाम स्वरूप वाटर सप्लाई बाधित रहा. कनीय अभियंता उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि टंकी के पानी को खाली करके टूटे स्पलैंडल को बदला गया है.

मंगलवार की सुबह से सप्लाई चालू कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि कटोरिया बाजार के अधिकांश मुहल्लों में वाटर सप्लाई से ही दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल की व्यवस्था होती है. इधर अप्रैल महीना में जहां एक ओर गरमी बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग द्वारा कटोरिया क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है. पूर्व में कटोरिया पावर सबग्रिड को 22 से साढ़े तेइस घंटे तक बिजली दी जाती थी.

लेकिन 1 अप्रैल को 20 घंटे, 2 अप्रैल को 14 घंटे व 3 अप्रैल को 15 घंटे सबग्रिड को बिजली उपलब्ध करायी गयी. सोमवार 4 अप्रैल को भी विद्युत आपूर्ति की हालत बदतर ही रही. विद्युत संकट से कटोरिया सहित चांदन, सूइया, भैरोगंज, राधानगर, जयपुर, करझौंसा आदि इलाकों के उपभोक्ता परेशान रहे. बिजली की कटौती से वाटर सप्लाई भी प्रभावित हो रही है. कनीय अभियंता ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि उपर से ही बिजली में कटौती की गयी है.

विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये बिजली को ही सभी फीडरों में सप्लाई की जा रही है. क्षेत्र के लोगों ने कटोरिया में वाटर सप्लाई व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ कराने की मांग डीएम से की है, ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन