एसडीपीओ संग पदाधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ

कटोरिया : एसपी के निर्देश पर सोमवार को कटोरिया थाना परिसर में शराब बंदी शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पीयूष कांत ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. एसडीपीओ के संग सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने यह भी […]
कटोरिया : एसपी के निर्देश पर सोमवार को कटोरिया थाना परिसर में शराब बंदी शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पीयूष कांत ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी. एसडीपीओ के संग सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने यह भी शपथ लिया कि शराब बंदी लागू करने के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है,
उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करूंगा. चूंकि शराब स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक है. इसलिए समाज के सभी व्यक्तियों को शराब के सेवन से होने वाली दुष्परिणामों को बतलाते हुए जागरूक करने का भी संकल्प लिया. सामूहिक शपथ लेने के बाद सबों ने लिखित बौंड भी भरा. कटोरिया में शपथ लेने वालों में इंस्पेक्टर सुजाता कुमारी,
थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सब इंस्पेक्टर परीक्षित पासवान, अवर निरीक्षक उमाशंकर सिंह, पवन सिंह, सअनि मो अशद खान, रंजीत मिश्रा, लालकांत मिश्र, बीएमपी हवलदार के अलावा एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थाना कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे. इधर सूईया ओपी परिसर में ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा एवं आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के संग पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने भी आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










