चैता फसलों को हो रहा नुकसान तो गरमा फसल को फायदे की उम्मीद

बांका : पिछले एक सप्ताह से मौसम ने करवट बदली है. सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहते है. बदरी की वजह से कहीं-कहीं हल्की फूल्की बूंदाबांदी भी हुई है. वहीं बीते रात रजौन से लेकर पंजवारा क्षेत्र की पट्टी में बारिश भी हुई थी. इस बदलते मौसम से किसान सबसे अधिक प्रभावित होते […]
बांका : पिछले एक सप्ताह से मौसम ने करवट बदली है. सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहते है. बदरी की वजह से कहीं-कहीं हल्की फूल्की बूंदाबांदी भी हुई है. वहीं बीते रात रजौन से लेकर पंजवारा क्षेत्र की पट्टी में बारिश भी हुई थी. इस बदलते मौसम से किसान सबसे अधिक प्रभावित होते है. वर्तमान समय में यदि बारिश हो जाती है तो ज्यादातर किसानों को नुकसान एवं इस कुछ किसानों को फायदा होगा. यदि बारिश एक पखवारे के बाद हो तो इसका फायदा लगभग सभी किसानों को होगा.
बदलते मौसम में बारिश हो जाती है तो वैसे किसान इस बारिश से लाभान्वित होंगे. जिन्होंने रवि फसल की कटाई कर ली हो. लेकिन वैसे किसानों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. जिन्होंने फसलों को खेतों से नहीं उठाया हो और फसल पकने में अभी और समय की आवश्यकता हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










