रामनवमी पर धूमधाम से निकलेगा अखाड़ा-जुलूस

Published at :04 Apr 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर धूमधाम से निकलेगा अखाड़ा-जुलूस

कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में शनिवार की रात्रि स्थानीय लोगों की एक बैठक आहूत हुई. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद रामनवमी के मौके पर धूमधाम से अखाड़ा-जुलूस निकालने एवं विधि विधान के साथ पूजन-कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में शनिवार की रात्रि स्थानीय लोगों की एक बैठक आहूत हुई. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद रामनवमी के मौके पर धूमधाम से अखाड़ा-जुलूस निकालने एवं विधि विधान के साथ पूजन-कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक संचालन कमिटी का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया. जिसमें अध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल,

उपाध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बलराम साह एवं सचिव पद पर पंकज गुप्ता का चयन किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में निरंजन केशरी, मोनू कुमार, गणेश तम्बोली, रूपम, प्रमोद गुप्ता, अन्नु वर्णवाल, अमृत केशरी, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि शामिल हैं. इस मौके पर पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, संतोष केशरी, विनोद वर्णवाल, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन