नशा छोड़ने वालों के लिए उम्मीद की किरण है नशा मुक्ति केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्र में भरती मरीज को नयी जिंदगी देने की हो रही हर संभव कोशिश, बेहतर महसूस कर रहे मरीज बांका : बांका सदर अस्पताल में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र शराब तथा प्रकार के नशे की लत छोड़ने वालों के लिए आशा की एक नयी किरण तथा बेहतर जिंदगी जीने का पैगाम लेकर आया है. यहां […]
विज्ञापन
केंद्र में भरती मरीज को नयी जिंदगी देने की हो रही हर संभव कोशिश, बेहतर महसूस कर रहे मरीज
बांका : बांका सदर अस्पताल में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र शराब तथा प्रकार के नशे की लत छोड़ने वालों के लिए आशा की एक नयी किरण तथा बेहतर जिंदगी जीने का पैगाम लेकर आया है. यहां भरती होने वाले मरीज की देखभाल का खास ध्यान रखा जा रहा है. डाक्टर एवं कर्मी मरीज के साथ ज्यादा समय बीता रहे हैं. उनकी नियमित काउंसिलिंग की जा रही है.
उनकी दिनचर्या का खास ख्याल रखा जा रहा है. मरीज की दिनचर्या निर्धारित कर दी गयी है. रात्रि 8.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक उनके सोने का समय है. सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक उनके लिए मार्निंग वाक, चाय, नाश्ता, योगा, काउंसिलिंग, चेकअप, भोजन, मनोरंजन, खेलकूद एवं विश्राम आदि का वक्त निर्धारित किया गया है. केंद्र में भरती मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज शुरू होने के बाद बेहतर महसूस हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










