शहर के कटोरिया रोड से दिन दहाड़े बाइक चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में बाइक व मवेशी चोर गिरोहों ने मचा रखा है आतंक बांका : शहर में बाइक चोरी का मामला रूक नहीं रहा है. पिछले 10 दिनों की शिथिलता के बाद बाइक चोरों का गिरोह एक फिर से शहर में सक्रिय हो गया है. शनिवार की दोपहर चोरों ने शहर के कटोरिया रोड स्थित पंजाब […]
विज्ञापन
शहर में बाइक व मवेशी चोर गिरोहों ने मचा रखा है आतंक
बांका : शहर में बाइक चोरी का मामला रूक नहीं रहा है. पिछले 10 दिनों की शिथिलता के बाद बाइक चोरों का गिरोह एक फिर से शहर में सक्रिय हो गया है. शनिवार की दोपहर चोरों ने शहर के कटोरिया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर खड़ी एक बाइक चूरा लिया. बाइक सदर थाना क्षेत्र के कोयरीचक (ककबारा) के पप्पू कुमार मंडल की थी. उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर 12.30 बजे वे पत्नी के साथ एक काम से उक्त बैंक शाखा आये थे.
बाहर में बाइक खड़ी करने के बाद इसका हैंडल लॉक कर वे दोनों बैंक के अंदर गये. कुछ ही देर में जब वे दोनों बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी. घटना की सूचना उन्होंने बांका थाना को दी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की. पुलिस ने बैंक में लगी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी देखी. हालांकि इसका अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था. ज्ञात हो कि पिछले तीन माह से बाइक चोरों ने बांका शहर व आसपास अपने कारनामों से आतंक मचा रखा है.
ज्यादातर मामलों में चोरी गयी बाइक की बरामदगी या इनका सुराग पाने में पुलिस विफल ही रही है. हाल में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मवेशियों की लगातार हो रही चोरी के मामलों की भी अनेक रिपोर्ट दर्ज हुई है. बाइक व मवेशी चोरों को बेनकाब कर पाने में पुलिस अब तक विफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










