अंतिम दिन नौ अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन वापस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया के पांच, पंसस के एक व वार्ड के तीन नाम हुए वापस कटोरिया : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को नौ अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया़ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ प्रमोद कुमार के समक्ष प्रत्याशियों ने लिखित आवेदन देकर अपना नामांकन वापस लिया़ इसमें मुखिया पद से पांच, […]
विज्ञापन
मुखिया के पांच, पंसस के एक व वार्ड के तीन नाम हुए वापस
कटोरिया : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को नौ अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया़ सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ प्रमोद कुमार के समक्ष प्रत्याशियों ने लिखित आवेदन देकर अपना नामांकन वापस लिया़ इसमें मुखिया पद से पांच, पंचायत समिति सदस्य पद से एक व वार्ड सदस्य पद के तीन प्रत्याशी शामिल हैं. मुखिया पद पर जमदाहा पंचायत से गोतनी अनिता देवी के समर्थन में प्रियंका देवी ने नाम वापस लिया़
लकरामा पंचायत से पति कमलाकांत यादव के समर्थन में पत्नी अर्चना देवी ने नामांकन वापस लिया़ इस पंचायत से तालो यादव व पंकज यादव ने भी नाम वापस लिया़ इसके अलावा मनिया पंचायत से सुमिता देवी ने भी खुद को चुनावी मैदान से हटा लिया़ पंचायत समिति सदस्य पद पर भोरसार-भेलवा पंचायत के उत्तरी सीट से दीपक कुमार चौधरी ने नाम वापस लिया, जबकि वार्ड सदस्य पद पर भोरसार-भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर दो से गंगिया देवी व जयपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 से रोहित कुमार व महालाल सोरेन ने नाम वापस लिया़ जयपुर के वार्ड नंबर 13 से बालेश्वर प्रसाद यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










