18 हजार क्विंटल धान गबन के आरोप में जनसेवक निलंबित

Published at :17 Mar 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
18 हजार क्विंटल धान गबन के आरोप में जनसेवक निलंबित

बांका : धान खरीद के नाम पर करीब 18 हजार क्विंटल धान की हेरा-फेरी करने के आरोप में धोरैया प्रखंड के जन सेवक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे के आदेश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गयी. निलंबित […]

विज्ञापन

बांका : धान खरीद के नाम पर करीब 18 हजार क्विंटल धान की हेरा-फेरी करने के आरोप में धोरैया प्रखंड के जन सेवक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे के आदेश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गयी. निलंबित जन सेवक के विरुद्ध गबन के आरोप में धोरैया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.

जिला प्रबंधक ने की थी कार्रवाई की अनुशंसा : वर्ष 2014-15 में धोरैया के जन सेवक मनोज कुमार सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी व धान क्रय केंद्र के प्रभारी भी थे. उनके विरुद्ध 17 हजार 958 क्विंटल धान खरीद के नाम पर गबन करने का आरोप था. जन सेवक के विरुद्ध जिला प्रबंधक द्वारा प्रपत्र क
के तहत
विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया था. इस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया. इस बीच निलंबन अवधि में मनोज कुमार सिंह का मुख्यालय बौंसी निर्धारित करते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को संचालन पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करने का आदेश भी डीएम ने दिया है. इस मामले में निलंबित जनसेवक के विरुद्ध उक्त धान गबन के आरोप में धोरैया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
प्राथमिकी में पैक्स से धान प्राप्त कर मील में उक्त धान न देकर उसका गबन कर लिये जाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में धान गबन किये जाने के विरुद्ध करीब तीन करोड़ रुपये की राशि वसूली हेतु लोक मान्य वसूली अधिनियम के तहत वाद भी निलंबित जन सेवक के विरुद्ध चलाया जा रहा है.
एसएफसी के जिला प्रबंधन की रिपोर्ट पर डीएम ने की कार्रवाई
धोरैया थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
संचालन पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त हुए जिला पंचायती
राज पदाधिकारी
गबन के विरुद्ध 3 करोड़ की राशि वसूली का भी चलाया गया है वाद
वर्ष 2014-15 में पैक्सों से धान लेकर मीलों को नहीं देने का मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन