मैट्रिक परीक्षा 2016. अभिभावक परेशान, बच्चे लापरवाह

Published at :12 Mar 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2016. अभिभावक परेशान, बच्चे लापरवाह

पहले ही दिन अनुपस्थित हो गये 383 परीक्षार्थ परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों की भारी भीड़ के बावजूद जिले में पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.जिले में कहीं किसी केंद्र पर किसी परीक्षार्थी या अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की खबर नहीं आयी. बांका : जिले के सभी 20 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा पहले […]

विज्ञापन

पहले ही दिन अनुपस्थित हो गये 383 परीक्षार्थ

परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों की भारी भीड़ के बावजूद जिले में पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.जिले में कहीं किसी केंद्र पर किसी परीक्षार्थी या अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की खबर नहीं आयी.
बांका : जिले के सभी 20 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. शुक्रवार को कहीं किसी केंद्र पर कदाचार के आरोप में किसी परीक्षार्थी या अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की खबर नहीं है. पहले दिन विभिन्न केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 383 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 177 तथा दूसरी पाली में 206 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.
पहली पाली में 13 हजार 752 की जगह 13 हजार 575 जबकि दूसरी पाली में 13 हजार 905 की जगह 13 हजार 699 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर भारी भीड़ का नजारा रहा. बांका शहर तथा आस-पास के केंद्रों पर भीड़ का आलम कुछ ज्यादा ही रहा. इसकी वजह यह रही कि जिला मुख्यालय शहर के आस- पास के केंद्रों पर सिर्फ छात्राओं के लिए ही परीक्षा केंद्र रखे गये हैं. छात्राओं की वजह से उनके अभिभावकों की भीड़ यहां कुछ ज्यादा ही रही.
हालांकि तमाम भीड़ – भाड़ के बावजूद परीक्षा के दौरान बांका सहित जिले भर के सभी केंद्रों पर पूर्ण शांति कायम रही. परीक्षा केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का खौफ परीक्षार्थियों पर स्पष्ट दिखा. सीसीटीवी कैमरों की वजह से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के प्रशासनिक मंसूबे को यहां जबरदस्त सफलता मिलती दिख रही है. जिले में इस बार कुल 27 हजार 657 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इनके लिए 20 केंद्र बनाये गये हैं. जिनमें 10 केंद्र लड़कियों एवं 10 केंद्र लड़कों के लिए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन