सांख्यिकी कर्मियों ने की बैठक

सांख्यिकी कर्मियों ने की बैठक बांका. बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई बांका की एक बैठक सोमवार को शहर के तारा मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार सिंह ने की. बैठक में संघ की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी सांख्यिकी कर्मी को एकजुट होकर काम करने की […]
सांख्यिकी कर्मियों ने की बैठक बांका. बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई बांका की एक बैठक सोमवार को शहर के तारा मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार सिंह ने की. बैठक में संघ की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी सांख्यिकी कर्मी को एकजुट होकर काम करने की बात कही. साथ ही प्रखंड स्तर पर दौरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सांख्यिकी कर्मियों द्वारा सरकार से नियमितीकरण एवं मानदेय जैसे मांगे रखी गयी. इस मौके पर विभाष कुमार गुप्ता, धरमेंद्र कुमार, रामलखन यादव, सुमन कुमार, अमरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, बासुदेव कुमार, विरेंद्र कुमार, संजीव कुमार सुमन, रंजन कुमार सिंह, सुबोध कुमार सुमन, अरुण कुमार, रमण कुमार, संतोष कुमार, विवेकानंद विवेक, संजीव कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य सांख्यिकी कर्मी उपस्थित थे.राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष बांका . पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जिला युवा राजद बांका ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है. जिसमें युवा जिलाध्यक्ष विशाल यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, राजीव पासवान, प्रवक्ता किशोर कुमार, अमृतेश कुमार, प्रदीप कुमार, शेख जहांगीर आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










