बांका : बालू घाट पर गोलीबारी

Published at :18 Jan 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : बालू घाट पर गोलीबारी

बांका : चांदन नदी के बांकी घाट पर रविवार को भी बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी हुई. सुबह और शाम हुई गाेलीबारी से लोगों में डर का माहौल है. थानाध्यक्ष एस एन सिंह ने बताया कि बांकी घाट पर गोली चलने की सूचना नहीं है, लेकिन भदरार […]

विज्ञापन

बांका : चांदन नदी के बांकी घाट पर रविवार को भी बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी हुई. सुबह और शाम हुई गाेलीबारी से लोगों में डर का माहौल है. थानाध्यक्ष एस एन सिंह ने बताया कि बांकी घाट पर गोली चलने की सूचना नहीं है, लेकिन भदरार घाट पर शनिवार की रात हुई गोलीबारी के सिलसिले में एमपी यादव को गिरफ्तार किया गया है. वह नयाडीह रजौन का रहनेवाला है.

शनिवार की रात भदरार घाट पर बालू लोड कर निकल रहे एक ट्रक पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी. इसमें संजीत कुमार जख्मी हो गया था. चांदन नदी पर लकड़ीकोला से लेकर सिंहनान तक के बंदोबस्त हुए बालू घाट जिले में विधि व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौतियां पेश करते रहे हैं. आये दिन इन घाटों पर बमबाजी और गोलीबारी होती रहती है. इससे आस-पास के गांव में भी भय का माहौल बना रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन