रात में यात्रियों को होती है परेशानी

रात में यात्रियों को होती है परेशानी फोटो 17 बांका 1 शाम में ली गयी स्टेशन की तस्वीर – मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहा है बांका स्टेशन. बांका. बांका जंकशन पर रोशनी, पेयजल, शौचालय आदि का समुचित प्रबंध नहीं है. शाम होते ही स्टेशन परिसर अंधेरे के आगोश में हो जाता है. वही पेयजल […]
रात में यात्रियों को होती है परेशानी फोटो 17 बांका 1 शाम में ली गयी स्टेशन की तस्वीर – मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहा है बांका स्टेशन. बांका. बांका जंकशन पर रोशनी, पेयजल, शौचालय आदि का समुचित प्रबंध नहीं है. शाम होते ही स्टेशन परिसर अंधेरे के आगोश में हो जाता है. वही पेयजल व शौचालय की समुचित सुविधा न रहने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है. पेयजल के लिए यहां यात्री खरीद कर पानी पीते हैं. जबकि शौच के लिए पुरुष वर्ग बोतल लेकर खुले मैदान की ओर चले जाते हैं. लेकिन महिला यात्रियों को शौचादि की यहां परेशानी होती है. हालांकि स्टेशन परिसर में एक शौचालय जरूर बना है लेकिन इसकी साफ- सफाई नहीं होने से यात्री लाचारीवश खुले मैदान में शौचादि को जाते हैं. वही स्टेशन परिसर में रोशनी का समुचित प्रबंध नहीं रहने से रात्रि के समय में यात्री अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं उनके अंदर एक अनहोनी का भय रहता है कि कही पॉकेटमार या लूटेरा उसके सामान न लूट ले. रेलवे विभाग की खामियां सफर करने वालों के लिए बेबसी बनी हुई है. हालांकि स्टेशन को विकसित करने के लिए विभाग के कुछ न कुछ कार्य स्टेशन परिसर में हर वक्त चलते रहते हैं. लेकिन यात्रियों की जो मूलभूत सुविधाएं हैं, वो अभी यहां नगण्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










