किसानों को नहीं मिला धान की बोरी का दाम

Published at :16 Jan 2016 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिला धान की बोरी का दाम

किसानों को नहीं मिला धान की बोरी का दामरजौन. रजौन प्रखंड के विभिन्न पैक्सों व व्यापार मंडल द्वारा वर्ष 2015 में किसानों से क्रय किये गये धान का तो रकम किसानों को भुगतान कर दिया गया़ लेकिन बोरी का दाम अब तक भुगतान नहीं किया गया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 18 पैक्सों […]

विज्ञापन

किसानों को नहीं मिला धान की बोरी का दामरजौन. रजौन प्रखंड के विभिन्न पैक्सों व व्यापार मंडल द्वारा वर्ष 2015 में किसानों से क्रय किये गये धान का तो रकम किसानों को भुगतान कर दिया गया़ लेकिन बोरी का दाम अब तक भुगतान नहीं किया गया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 18 पैक्सों में से चौदह पैक्सों सहित व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीद किसानों से की गयी थी़ प्रखंड के पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा करीब 90 हजार क्विंटल धान की खरीद की गयी थी़ सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 25 रुपये धान की बोरी के लिए राशि देने का प्रावधान है़ लेकिन कुछ एक पैक्स को छोड़ कर सभी पैक्स द्वारा बोरी की राशि अब तक नहीं दी गयी है़ इधर सरकार से वर्ष 2016 में धान खरीद का कार्य आरंभ करने का आदेश पैक्सों एवं व्यापार मंडल को प्राप्त है़ प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है़ -कहते हैं डीसीओइस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय मंडल ने बताया कि बोरी की राशि सभी पैक्सों को उपलब्ध करायी गयी है़ बावजूद इसके अगर किसान लिखित शिकायत करेंगे, तो निश्चित तौर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन