राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Published at :08 Dec 2015 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित फोटो 8 बांका 17 बैठक में उपस्थित जिला जज व अन्य अधिकारी बांका: आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक के सफलता पूर्वक संचालन को लेकर मंगलवार को नव पदस्थापित जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायाधीशों […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित फोटो 8 बांका 17 बैठक में उपस्थित जिला जज व अन्य अधिकारी बांका: आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक के सफलता पूर्वक संचालन को लेकर मंगलवार को नव पदस्थापित जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायाधीशों के साथ एक बैठक की. बैठक से पूर्व जिला जज ने सबों से परिचय से परिचय लिया इसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि अधिक से अधिक वादों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन किया जाय जिससे गरीबों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. राष्ट्रीय लोक अदालत का एक ही उद्देश्य है कि अधिक से अधिक वादों का निपटारा न्यायालय का भार कम किया जाय. वही छोटे- मोटे आपसी झगड़े जो भी थाने में लंबित हो उन्हें उस दिन दोनों पक्षों से वार्ता करा कर मामले को सुलझाने की बात कही. इस मौके एसपी डॉ सत्य प्रकाश, डीटीओ मुकेश प्रसाद, एसडीओ अविनाश कुमार, एलडीएम प्रकाश पांडेय सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन