पूर्व मुखिया हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार

पूर्व मुखिया हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार बांका. फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पहाड़ पंचायत के पूर्व मुखिया की हत्या के मामले में मंगलवार को अमरपुर पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने बताया कि एसडीपीओ शशि शंकर कुमार के नेतृत्व में घटना के बाद से ही छापेमारी की जा […]
पूर्व मुखिया हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार बांका. फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पहाड़ पंचायत के पूर्व मुखिया की हत्या के मामले में मंगलवार को अमरपुर पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने बताया कि एसडीपीओ शशि शंकर कुमार के नेतृत्व में घटना के बाद से ही छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. मालूम हो कि पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा की हत्या उस वक्त कर दी थी जब वह अपने पोते के साथ बांका आ रहे थे. अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजा गांव के समीप तीन मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने कर दी थी. जिसके बाद शंभुगंज- इंग्लिशमोड मार्ग को जाम कर दिया गया था. प्रत्यक्षदर्शी पोते ने 12 को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










