प्राथमिक उर्दू शक्षिकों की बहाली आज से

प्राथमिक उर्दू शिक्षकों की बहाली आज से फोटो 8 बांका 8 जिले के वरीय अधिकारियों से मिल कर वापस लौटते अभ्यर्थी प्रतिनिधि, बांकाजिले भर में बुधवार से उर्दू प्राथमिक शिक्षकों की बहाली होनी है, जो आगामी 28 दिसंबर तक चलेगी. बहाली नगर पंचायत सहित जिले के सभी प्रखंडों में होगी. बुधवार से होने वाले बहाली […]
प्राथमिक उर्दू शिक्षकों की बहाली आज से फोटो 8 बांका 8 जिले के वरीय अधिकारियों से मिल कर वापस लौटते अभ्यर्थी प्रतिनिधि, बांकाजिले भर में बुधवार से उर्दू प्राथमिक शिक्षकों की बहाली होनी है, जो आगामी 28 दिसंबर तक चलेगी. बहाली नगर पंचायत सहित जिले के सभी प्रखंडों में होगी. बुधवार से होने वाले बहाली में मंगलवार को पहुंचे अन्य जिले के अभ्यर्थियों ने बताया कि बौंसी, धोरैया एवं अमरपुर प्रखंड में होने वाली बहाली की स्थिति सबसे खराब है. बुधवार से बहाली होनी है और मंगलवार को पूछे जाने पर प्रखंड के अधिकारी कह रहे हैं कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना बांका द्वारा बहाली हेतु पत्र नहीं भेजा गया है. इस संबंध में जब हमलोगों ने डीपीओ स्थापना से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने विगत 4 एवं 5 दिसंबर को ही जिले के सभी प्रखंडों में उर्दू शिक्षक बहाली हेतु पत्र भेज दिया है. मालूम हो कि बांका जिला में कुल 600 सौ उर्दू शिक्षकों की बहाली होनी है. वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार से बहाली होनी है लेकिन जिले के बहुत सारे प्रखंडों में अब तक मेधा सूत्री ही फाइनल नहीं हो पायी है. इसे लेकर बांका पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों ने जिले के वरीय अधिकारियों से मिल कर अपनी बात रखी. मौके पर अब्दुल सत्तार, मो मशकुर आलम, तसलीम, मो हुसैन, इरशाद अंसारी, इकराम, नेमत जहां, ब्यूटी सबा, सज्जाद, शाहनवाज, मुश्ताक अंसारी आदि मौजूद थे.कहते हैं अधिकारीइस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अब्दुल मोकीत ने बताया कि शिक्षक बहाली के अनुमोदन की सीडी विलंब से प्राप्त हुई है. इस कारण कुछ विलंब हुआ है. लेकिन हर हाल में बुधवार से शिक्षकों की बहाली होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










