सीआरसीसी कर रहे हैं शक्षिकों से कर रहे हैं वसूली

Published at :08 Dec 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
सीआरसीसी कर रहे हैं शक्षिकों से कर रहे हैं वसूली

धोरैया : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुलों में कार्यरत सीआरसीसी शिक्षकों का जम कर आर्थिक शोषण कर रहे हैं. सीआरसीसी का दायित्व विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. बावजूद इसके धोरैया प्रखंड में कार्यरत सीआरसीसी अपने घर में ही रहते हुए विद्यालयों को संचालित कर रहे हैं. यही नहीं पावर रहने की बात […]

विज्ञापन

धोरैया : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संकुलों में कार्यरत सीआरसीसी शिक्षकों का जम कर आर्थिक शोषण कर रहे हैं. सीआरसीसी का दायित्व विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. बावजूद इसके धोरैया प्रखंड में कार्यरत सीआरसीसी अपने घर में ही रहते हुए विद्यालयों को संचालित कर रहे हैं.

यही नहीं पावर रहने की बात कह संकुल अंतर्गत अपने अधिनस्थ विद्यालयों के प्रभारी से डरा धमका कर रिपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का भी सिलसिला लगातार जारी है़ ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, जहां कुरमा सीआरसीसी मंजूर आलम द्वारा प्रोन्नत मध्य विद्यालय बैजनाथपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी से रिपोर्ट लिखने के नाम पर पैसे की मांग की गयी है़

इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी ने शिक्षा मंत्री समेत डीएम बांका, डायट प्राचार्य, बीइओ व प्रखंड प्रमुख को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है़ क्या है आरोपआवेदन में पीड़ित शिक्षिका ने कहा है कि सीआरसीसी व आरपी के पद पर पदस्थापित मंजूर आलम उन्हें सस्पेंड कराने की धमकी देते हुए मनमाना पैसा ऐंठते हैं.

रात में रजिस्टर लेकर अपने घर बुलाने तथा जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाते हुये शिक्षिका ने कहा है कि गत 26 नवंबर को वे अनुश्रवण करने विद्यालय आये़ विद्यालय में 230 बच्चे उपस्थित रहने के बावजूद उन्होंने अनुश्रवण रिपोर्ट में साठ बच्चा ही लिखा़ मेरे पूछने पर कहा कि सही रिपोर्ट लिखवाने के लिये चार दिन आगे और चार दिन पीछे एमडीएम का खर्चा स्वरुप आठ हजार देना होगा़ शिक्षिका के यह कहने पर की उनके पास वित्तीय प्रभार नहीं बल्कि शैक्षणिक प्रभार है,

वह पैसा कहां से देगी़ इसी बात पर सीआरसीसी ने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया़ शिक्षिका ने बताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह धरना प्रदर्शन को बाध्य हो जायेंगी़ कहते हैं सीआरसीसीसीआरसीसी ने पूछने पर बताया कि अनुश्रवण में बच्चों की उपस्थिति कम थी़ लगाया गया आरोप बेबुनियाद है़ इस संदर्भ में बीइओ ऋषिकांत सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया

तो उन्होंने कॉल को रिसीव नहीं किया़कहते हैं डीइओडीईओ अभय कुमार ने कहा कि सीआरसीसी द्वारा शिक्षकों से अवैध वसूली की सूचना उन्हें भी मिली है़ जांच के लिये डीपीओ को भेजा जायेगा़ ऐसा करने वाले सीआरसीसी को चयनमुक्त किया जायेगा़ डीइओ ने शिक्षकों से भी अपील की है कि पैसा वसूलने वालों के खिलाफ निगरानी को शिकायत करें या उनके मोबाइल नंबर 8544411048 पर सूचना दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन