नाश्ता दुकान में दो पक्षों में मारपीट, युवक गंभीर

कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड में दादी बगीचा के ठीक सामने स्थित एक नास्ता दुकान पर मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई़ इसमें एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ घटनास्थल पर भीड़ जुटते ही जख्मी युवक देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड में दादी बगीचा के ठीक सामने स्थित एक नास्ता दुकान पर मंगलवार को दिन के साढ़े तीन बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई़ इसमें एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ घटनास्थल पर भीड़ जुटते ही जख्मी युवक देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस फेंक कर बगीचा होते हुए भाग निकला़ बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी़
सूचना मिलने पर थाना के सअनि सुरेश पंडित दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया़ लेकिन देशी पिस्टल का कहीं पता नहीं चल पाया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादी बगीचा के ठीक सामने स्थित पलाश वन में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे़
जहां एक हथियारबंद युवक वहां पहुंचा़ जुआरी एवं उक्त युवक के बीच वहां कहासुनी एवं गाली-गलौज हुई़ फिर सभी जुआरी उक्त युवक को खदेड़ते हुए नाश्ता दुकान पर पहुंचे और उसकी जमकर पिटायी कर दी़ इस मारपीट में युवक का सिर भी फट गया़ वह लहूलुहान हालत में ही हथियार को झाड़ी में फेंकते हुए
मौके से भाग निकला़ इस घटना से मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से थाना में लिखित शिकायत नहीं की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










