कटोरिया में बालश्रम अधिनियम की उड़ रही है धज्जियां

कटोरिया में बालश्रम अधिनियम की उड़ रही है धज्जियां फोटो 8 बीएएन 60 ठेला से पानी का जार पहुंचाते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरिया. श्रम संसाधन विभाग की उदासीनता के कारण कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में बालश्रम अधिनियम की धज्जियां उड़ायी जा रही है़ जिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल में रहकर अपने भविष्य संवारने के लिए पढ़ाई […]
कटोरिया में बालश्रम अधिनियम की उड़ रही है धज्जियां फोटो 8 बीएएन 60 ठेला से पानी का जार पहुंचाते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरिया. श्रम संसाधन विभाग की उदासीनता के कारण कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में बालश्रम अधिनियम की धज्जियां उड़ायी जा रही है़ जिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल में रहकर अपने भविष्य संवारने के लिए पढ़ाई करनी चाहिये़ वे ठेला खींच कर मजदूरी कर रहे हैं. जिन बच्चों के हाथ में कलम होनी चाहिए वे नास्ता दुकान व होटलों में बर्तन साफ कर रहे हैं. कई बच्चे चाय व मिठाई दुकानों के चूल्हे में अपने सुनहरे भविष्य को झोंकने को विवश हैं. पेट की आग बुझाने की खातिर चंद नोट व सिक्कों की खातिर बच्चे बालश्रम करने को विवश हैं. विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण बच्चों का मानसिक व शारीरिक शोषण यूं ही बदस्तूर जारी है़ शिक्षा विभाग द्वारा भी स्कूल से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे अधिकांश कार्यक्रम कागजों तक ही सिमट है. आंकड़ों के खेल में स्कूल में ड्रेस पहन कर पढ़ाई करने की जगह बाजार के छोटे-छोटे दुकानों व फुटपाथों पर मासूम बचपन से बालश्रम कराये जा रहे हैं. इस स्थिति में आज के ये बच्चे जो कल देश का भविष्य बनेंगे़ क्या गांव, समाज व देश के रचनात्मक विकास में अपनी महती भूमिका निभा सकेंगे़ बालश्रम से जूझने वाले बच्चों में कभी नेतृत्व का विकास हो पायेगा़ समाज से बाल मजदूरी के कलंक को मिटाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व स्वयंसेवी संगठनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










