अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

Published at :08 Dec 2015 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्मबच्ची की मां के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकीबुधवार को भागलपुर में होगा मेडिकल चेकअपइसके बाद दर्ज कराया जायेगा 164 का बयानअभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारीप्रतिनिधि, बांकारजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियामा मुसलिम टोला में आठ वर्षीय बच्ची से एक अधेड़ ने दुष्कर्म […]

विज्ञापन

अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्मबच्ची की मां के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकीबुधवार को भागलपुर में होगा मेडिकल चेकअपइसके बाद दर्ज कराया जायेगा 164 का बयानअभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारीप्रतिनिधि, बांकारजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियामा मुसलिम टोला में आठ वर्षीय बच्ची से एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया. बच्ची की मां के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बच्ची की मेडिकल जांच बांका सदर अस्पताल में की गयी. बुधवार को उसे भागलपुर भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार, मुसलिम टोला कटियामा निवासी 45 वर्षीय मो कैनुल गाय दुहने का काम करता है. पिछले कई माह से वह अपने बगल की ही पीड़िता के गाय दुहने आता था. सोमवार देर शाम भी वह पहुंचा था. गाय दुधने के बाद वह बच्ची को बहला-फुसला कर घर के कमरे में ले गया. दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चिल्लाने पर बगल के कमरे में बैठे परिजन दौड़े. जहां मो कैनुल को दरवाजा खोल कर भागते देखा. इसके बाद बच्ची ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनायी. मंगलवार बच्ची के परिजन उसे लेकर रजौन थाना पहुंचे. वहां से थानाध्यक्ष गौतम बुद्ध ने पीड़िता व परिजनों को महिला थाना भेज दिया. वहां बच्ची ने पूरी बात बतायी. बच्ची की मां द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.कहती हैं महिला थानाध्यक्ष इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बच्ची का बांका सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया. बुधवार को पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भागलपुर भेजा जायेगा. इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया जायेगा. वहीं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन