बांका में अपराधियों ने व्यवसायी व पूर्व मुखिया मारी गोली, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : एक स्वर्ण व्यवसायी अरविंद कुमार साह (45 वर्ष) की हत्या बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के ओढ़नी पुल के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने कर दी. वह दुकान (अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा गांव) में बंद कर घर (बांका थाना क्षेत्र की आनंद कॉलोनी) आ रहा था. हत्या के बाद उसके चेहरे पर […]
विज्ञापन
बांका : एक स्वर्ण व्यवसायी अरविंद कुमार साह (45 वर्ष) की हत्या बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के ओढ़नी पुल के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने कर दी. वह दुकान (अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा गांव) में बंद कर घर (बांका थाना क्षेत्र की आनंद कॉलोनी) आ रहा था.
हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया गया था. इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. वहीं, दूसरी ओर, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र की नगड्डी पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा (72 वर्ष) की हत्या सोमवार की सुबह कर दी गयी. वह अपने पोते सूरज कुमार (20 वर्ष) के साथ बांका आ रहे थे. घटना के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने इंग्लिशमोड-शंभुगंज पथ को तीन घंटे तक जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










