जमीन विवाद के कारण पूर्व मुखिया की हुई हत्या

Published at :07 Dec 2015 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद के कारण पूर्व मुखिया की हुई हत्या

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत नगडीह ग्राम निवासी पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा अपने पोता सूरज पंजियारा पिता विपिन पंजियारा के साथ बांका कचहरी अपने पुत्र का बेल कराने जा रहे थे. इसी बीच करीब आधे दर्जन अभियुक्त तीन चार मोटरसाइकिल से पीछा कर अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजा मोड़ के पास […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर : थाना क्षेत्र के तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत नगडीह ग्राम निवासी पूर्व मुखिया महेंद्र पंजियारा अपने पोता सूरज पंजियारा पिता विपिन पंजियारा के साथ बांका कचहरी अपने पुत्र का बेल कराने जा रहे थे. इसी बीच करीब आधे दर्जन अभियुक्त तीन चार मोटरसाइकिल से पीछा कर अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजा मोड़ के पास गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद हत्यारा इंगलिश मोड़ के तरफ फरार हो गये.

घटना के बाद फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष धीरज कुमार नगडीह गांव पहुंचे. गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जानकारी हो कि जगदीश पंजियारा और महेंद्र पंजियारा में जमीन विवाद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था. इस जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार गोली कांड हो चुका है. जिसमें फुल्लीडुमर थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हथियार के साथ पकड़ कर जेल भी भेज चुका है.

स्थिति को नियंत्रण के लिए खुद थानाध्यक्ष पुलिस जवानों के साथ जगदीश यादव के घर पर कैंप किया हुआ है. महेंद्र पंजियारा की हत्या के बाद परिजनों ने मुख्य सड़क को घंटों जाम कर रखा. पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझाया. हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. बाद में शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इसके बाद जाम टूटा और पुन: यातायात का परिचालन प्रारंभ हुआ. घंटों रोड जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन