बांका विधायक का नागरिक अभिनंदन

Published at :06 Dec 2015 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बांका विधायक का नागरिक अभिनंदन

बांका विधायक का नागरिक अभिनंदनफोटो 6 बांका 1 : बांका विधायक का अभिनंदन करते कार्यकर्ता शंभुगंज. हारना कबूल है, लेकिन हार कर बैठना कबूल नहीं, प्रखंड स्तर पर संघर्ष समिति का गठन कर हम लोग क्षेत्र के किसानों की समस्या के लिए संघर्ष करें, हारने के बाद रोने से काम नहीं चलेगा. उक्त बातें रविवार […]

विज्ञापन

बांका विधायक का नागरिक अभिनंदनफोटो 6 बांका 1 : बांका विधायक का अभिनंदन करते कार्यकर्ता शंभुगंज. हारना कबूल है, लेकिन हार कर बैठना कबूल नहीं, प्रखंड स्तर पर संघर्ष समिति का गठन कर हम लोग क्षेत्र के किसानों की समस्या के लिए संघर्ष करें, हारने के बाद रोने से काम नहीं चलेगा. उक्त बातें रविवार को नवयुग इंटर नेशनल एकाडमी शंभुगंज परिसर में प्रखंड स्तरीय भाजपा पार्टी द्वारा हार की समीक्षा एवं बांका विधान सभा के विधायक राम नारायण मंडल के अभिनंदन समारोह के अवसर पर प्रो वैद्यनाथ यादव ने कही. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और अमरपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी मृणाल शेखर ने गर्मजोशी के साथ बांका विधायक का माला एवं अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया. मौके पर मिर्जापुर के पूर्व मुखिया सह शंभुगंज मंडल भाजपा किसान सेल के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने भी अपनी बात रखी. समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत ने की. संचालन मंडल संयोजक प्रभाकर सिंह ने किया. कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ——————12वीं की परीक्षा आठ से शंभुगंज. आरए इंटर महाविद्यालय शंभुगंज में 12 वीं वर्ग सत्र 2014-16 के छात्र-छात्रों की जांच परीक्षा 8 से 16 दिसंबर तक आयोजित की गयी है. जांच परीक्षा में सभी छात्र-छात्रों को सम्मिलित होना अनिवार्य है. इसकी जानकारी लेखापाल वालेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन