बिहार की जनता ने भाजपा को सिखाया सबक : जयप्रकाश

बिहार की जनता ने भाजपा को सिखाया सबक : जयप्रकाश फोटो 6 बीएएन 62 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसदप्रतिनिधि, कटोरिया देश में अच्छे दिन के बजाय जब बुरा दिन आया, तो बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया है. यह तो महागंठबंधन का ट्रेलर मात्र था, जिसमें भारी कामयाबी मिली़ चुनाव […]
बिहार की जनता ने भाजपा को सिखाया सबक : जयप्रकाश फोटो 6 बीएएन 62 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसदप्रतिनिधि, कटोरिया देश में अच्छे दिन के बजाय जब बुरा दिन आया, तो बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया है. यह तो महागंठबंधन का ट्रेलर मात्र था, जिसमें भारी कामयाबी मिली़ चुनाव में देश को बिहार की जनता ने एक दिशा दी है़ इसके लिए बिहार, बांका व कटोरिया की जनता को हम सैल्यूट करते हैं. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने रविवार को कटोरिया हाई स्कूल के सभा कक्ष में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही़ बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत यादव ने की़ मौके पर जिला पार्षद मीठन यादव, युवा राजद नेता सत्तन यादव, अल्पसंख्यक नेता मीर अख्तर अली, चांदन प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, पूर्व मुखिया अशोक यादव, हलीम अंसारी, सुरेश सौरभ, अविनाश यादव, परमानंद यादव, प्रकाश यादव, मंडली यादव, कांग्रेस यादव, मौलवी कबीर उद्यीन, कठौन पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, हुलाश यादव, अशोक यादव, भोला यादव, अनवारूल हक, राजीव यादव, टुनटुन यादव, चुनचुन यादव, सुरेंद्र यादव, कैलाश यादव, खुर्शीद आलम, शालीग्राम यादव, महबूब अंसारी, तैयब अंसारी, गुलाम सरवर खान, मो हातिम अंसारी, शाहीद अंसारी, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे़ बाद में सांसद ने अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए़ बीडीओ प्रेमप्रकाश के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे़ सांसद ने कहा कि वे जनवरी में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










