बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस बांका. शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर में विश्व हिंदू परिषद् के एवं बजरंग दल द्वारा रविवार को शौर्य दिवस मनाया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैठक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया. बजरंग दल के जिला संयोजक केवल यादव ने कहा कि अयोध्या में 6 […]
बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस बांका. शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर में विश्व हिंदू परिषद् के एवं बजरंग दल द्वारा रविवार को शौर्य दिवस मनाया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैठक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया. बजरंग दल के जिला संयोजक केवल यादव ने कहा कि अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को विश्व हिन्दू परिषद एवं आरएसएस के कार- सेवकों के द्वारा ध्वस्त किया गया था. तब से आज तक उक्त स्थल पर मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया है. उक्त स्थल पर मंदिर का निर्माण कराया जाना है. इसके लिए हम सभी को पुन: वर्ष 1992 के तर्ज पर एकजुट होकर अयोध्या पहुंच कर मंदिर निर्माण हेतु आगे आना होगा. मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक मनीष कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष, प्रमोद पोद्दार, हरे राम गुप्ता, प्रभाष पोद्दार, राणा, चंद्रशेखर, अवधेश, रंजन, संजय अादि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










