मनायी गयी डॉ आंबेडकर पुण्यतिथि

Published at :06 Dec 2015 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
मनायी गयी डॉ आंबेडकर पुण्यतिथि

मनायी गयी डॉ आंबेडकर पुण्यतिथि फोटो 6 बीएएन 75 : पुष्प अर्पित करते मुखिया व अन्य कटोरिया/बांका. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को कटोरिया प्रखंड अंर्तगत कठौन पंचायत के मुखिया बालेश्वर दास के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों द्वारा उनके चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. […]

विज्ञापन

मनायी गयी डॉ आंबेडकर पुण्यतिथि फोटो 6 बीएएन 75 : पुष्प अर्पित करते मुखिया व अन्य कटोरिया/बांका. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को कटोरिया प्रखंड अंर्तगत कठौन पंचायत के मुखिया बालेश्वर दास के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों द्वारा उनके चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद टुनटुन दास, मुखिया सह कमेटी के संचालक वालेश्वर दास, राजीव कुमार गुप्ता, राजकुमार दास, अशोक यादव, गुलाम अंसारी, पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, माथुर दास, अरूण दास, नौसाद आलम, मुन्ना साह, बैधनाथ दास, संतोष दास, मंडली यादव, मंटू दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन